ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

देवशयनी एकादशी का व्रत आज, शुरू हुआ चातुर्मास, वीडियो में जानें अयोध्या के ज्योतिषी से महत्व

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 17, 2024

सनातन धर्म में एकादशी तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, जबकि साल में कई दिन ऐसे होते हैं जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। आप सभी को बता दें कि देवशयनी एकादशी के दिन से ही चतुर्मास की शुरुआत होती है और देवशयनी एकादशी के दिन व्रत और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता के अनुसार इस दिन श्रीहरि की पूजा करने से जीवन में धन और समृद्धि आती है। आज सनातन धर्म को मानने वाले लोग देवशयनी एकादशी का व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं।


अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 जुलाई को रात 08:33 बजे शुरू होगी और 17 जुलाई को रात 09:02 बजे समाप्त होगी। देवशयनी एकादशी व्रत उदयातिथि के अनुसार 17 जुलाई को रखा जाएगा. तो देवशयनी एकादशी का व्रत का समय 18 जुलाई को सुबह 5 बजकर 32 मिनट से सुबह 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन पूजा और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन ऊँ नमो भगवत वासुदेवाय नमः मंत्र का निरंतर जाप करने से सभी प्रकार के भय, रोग और दोषों से मुक्ति मिलती है। इस खास दिन पर भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करने की परंपरा है। ऐसा करने से आर्थिक क्षेत्र में आ रही परेशानियों से भी राहत मिलती है।

भगवान विष्णु गायत्री मंत्र-
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
माता लक्ष्मी मंत्र
नमस्ये सर्वलोकानां जननीमब्जसम्भवाम् ।
श्रियमुन्निद्रपद्माक्षीं विष्णुवक्षःस्थलस्थिताम् ।।
गायत्री मंत्र-
महालक्ष्मै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीरू प्रचोदयात्।।
नोटरू यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.