ताजा खबर
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||   

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी बस में आग, 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, October 15, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद प्लेन हादसे की दुखद घटना से देश अभी उबर नहीं पाया था कि राजस्थान में मंगलवार को एक और भयावह हादसा सामने आया। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से 57 यात्रियों में से 20 लोग जिंदा जल गए।

हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस के पिछले हिस्से में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग फैल गई और बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। बस में संकरी बनावट और केवल एक इमरजेंसी दरवाजे की वजह से यात्री सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाए। घटना महज पांच से सात मिनट में पूरी बस को अपनी आग में घेर लिया।

पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने हादसे में मरने वालों की संख्या 20 बताई। इसमें 2 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। 15 अन्य यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें पहले जैसलमेर के जवाहर अस्पताल तथा बाद में जोधपुर रेफर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान DNA टेस्ट से की जाएगी।

सीएम भजनलाल शर्मा हादसे स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। ग्रामीणों और राहगीरों ने भी मौके पर राहत कार्य में मदद की। हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है और बस सुरक्षा मानकों की अनुपालन न होने पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.