ताजा खबर
साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़े उमर अब्दुल्ला, अटल ब्रिज की तारीफ, बोले- सबसे खूबसूरत जगहों में से एक   ||    विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार को 10 करोड़ मुआवजे का लालच देकर ठगी की कोशिश, धमकी भी दी   ||    राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||   

जापान में एम्पिल तूफान पूर्वी तट से टकराया, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 16, 2024

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जापान में एम्पिल तूफान पूर्वी तट से टकराया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसे शक्तिशाली और खतरनाक तूफान बताया है। तूफान की वजह से राजधानी टोक्यो सहित कई पूर्वी इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। जिसके बाद प्रशासन ने जापान के पूर्वी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचने के आदेश दिए हैं। कई जगहों से लोगों के घायल होने की सूचना भी आ रही है। तूफान 216 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान की चेतावनी के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। कुशिमा प्रान्त के इवाकी शहर से लगभग 323,000 लोगों को और मोबारा शहर से 18,500 लोगों को जाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई शहरों में लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है।​​​​​ टोक्यो और नागोया के बीच सभी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। एएनए होल्डिंग्स ने शुक्रवार को 281 डॉमेस्टिक और 54 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी है। वहीं, जापान एयरलाइंस भी 281 डॉमेस्टिक और 38 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करने जा रही है। जिससे 1 लाख से अधिक यात्री प्रभावित होंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, डिपार्टमेंटल स्टोर और एम्यूजमेंट पार्क बंद कर दिए गए हैं।

आपको बता दें, जापान में मई से नवंबर तक के महीने को टाइफून सीजन कहा जाता है। इस दौरान करीब 20 तूफान आते हैं। इसके चलते भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ आ जाती है। टाइफून सीजन में भी अगस्त-सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा तूफान आते हैं। एम्पिल तूफान साल का सातवां तूफान है।इस साल 19 से 21 तूफान आने की संभावना है। जापान अधिक मौसमी विविधताओं का सामना करता है। आइलैंड की तरफ समुद्र में भारी स्नोफॉल और भारी बारिश होती है। साथ ही जापान की सतह ऊबड़-खाबड़ है और कई खड़ी ढलानें हैं। जापान प्रशांत महासागर के क्षेत्र में स्थित है, जहां दुनिया के लगभग सभी ज्वालामुखी हैं। यहां 83 एक्टिव ज्वालामुखी हैं। जिससे भूकंप बेल्ट में होने का कारण यहां अक्सर भूकंप आते हैं। साथ ही सुनामी आने की संभावना भी बनी रहती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.