ताजा खबर
दीपिका-रणवीर ने दिवाली पर बेटी 'दुआ' का चेहरा दिखाया, तस्वीरों ने इंटरनेट पर जीत लिया दिल   ||    कार्तिक आर्यन के दिवाली गिफ्ट ने जीता दिल: ‘चटोरी’ की एंट्री से फैन्स हुए फिदा!   ||    प्रभास की नई फिल्म का टीज़र पोस्टर रिलीज़   ||    "इक कुड़ी" का ट्रेलर रिलीज़: शहनाज़ गिल की एक सशक्त और संवेदनशील कहानी की झलक   ||    राणीप में पिता ने झगड़े के बाद पुत्र की दीपावली पर धारदार हथियार से हत्या की   ||    अहमदाबाद: शक में पति ने फास्ट फूड मैनेजर की चाकू मारकर हत्या की   ||    अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||   

यीशु के जन्मस्थान पर लगातार दूसरे साल क्रिसमस सेलिब्रेशन नहीं, यूक्रेनी सैनिकों ने बंकर में मनाया त्योहार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनियाभर में क्रिसमस को लेकर उत्साह का माहौल है। चर्च सजी हुई हैं, बाजारों में रौनक है। ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में 24 तारीख की रात सेंट पीटर बेसिलका चर्च का पवित्र दरवाजा खोलकर क्रिसकम के जश्न की शुरुआत की। वहीं, वेस्ट बैंक में जंग की वजह से ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलेहम में माहौल गमगीन है। उनके जन्मस्थल पर बने चर्च ऑफ द नेटिविटी में लगातार दूसरे साल सजावट तक नहीं की गई है। वहीं, क्रिसमस पर रूस ने पूरे यूक्रेन पर हमले किए हैं। जंग की वजह से यूक्रेनी सैनिक बंकरों में क्रिसमस मनाते दिखाई दिए हैं। दूसरी तरफ सीरिया में असद के भागने के बाद वहां के ईसाई उत्साह के साथ क्रिसमस मना रहे हैं। हालांकि यहां सोमवार रात को क्रिसमस ट्री में आग लगा दी गई थी। जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी गई थी।

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस

मान्यताओं के अनुसार, प्रभु यीशु यानी जीसस क्राइस्ट का जन्म बैथलहम में मैरी और जोसेफ के घर हुआ था। सेक्सटस जूलियस अफ्रीकानस ने 221 ई में पहली बार 25 दिसंबर को जीसस का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसे क्रिसमस-डे कहने के पीछे भी एक कहानी है। दरअसल, रोमन लोग विंटर सोल्सटाइस रोमन लोग विंटर सोल्सटाइस के दौरान 25 दिसंबर को सूर्य के जन्मदिवस के रूप मनाते थे। ऐसी भी मान्यताएं हैं कि मदर मैरी ने दुनिया के निर्माण की चौथी तारीख यानी 25 मार्च को गर्भधारण किया था, इसके 9 महीने बाद 25 दिसंबर को यीशु का जन्म हुआ।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.