ताजा खबर
अब फिर मुस्कुरा रहा है ध्यांश, अहमदाबाद विमान हादसे में मां ने बचाई थी जान   ||    एअर इंडिया हादसे में 166 परिवारों को मिला मुआवजा, टाटा ट्रस्ट देगा ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि   ||    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दो साल पुरे हुए, मेकर्स ने वीडियो शेयर किया!   ||    दलाई लामा से मिल कर भावुक हुए सनी देओल!   ||    ललित पंडित की म्यूजिकल रोम-कॉम 'मन्नू क्या करेगा' में नजर आएंगे व्योम और साची बिंद्रा   ||    बॉर्डर 2 में वरुण धवन के ओपोजिट नजर आएगी मेधा राणा   ||    फ़्लैशबैक सीरीज़ वॉल्यूम 1- "मैं जट यमला पगला दीवाना" सांग को 50 साल पुरे हुए, ये आज भी हिट है!   ||    हमारी पहली खोज – वॉल्यूम 1: "भाई है" – फॉटी सेवन और बाली का देसी ब्रह्मांड का एंथम   ||    Indian Army Operartion Mahadev: कौन था लश्कर का कमांडर मूसा? जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने किया ढेर   ||    सुप्रीम कोर्ट का SIR पर रोक लगाने से इनकार, चुनाव आयोग से कहा- दस्तावेजों पर करें विचार   ||   

प्रिंस हैरी ने आधिकारिक तौर पर छोड़ा ब्रिटेन, ऑफिशियल एड्रेस में कैलिफोर्निया का पता लिखवाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 18, 2024

मुंबई, 18 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से विवाद के बीच आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ दिया है। हैरी ने अपने ऑफिशियल एड्रेस में ब्रिटेन की जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया का पता लिखवाया है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, टूरिज्म से जु़ड़ी चैरिटी ट्रैवलिस्ट के एक दस्तावेज में प्रिस हैरी के पूरे नाम के साथ उनका प्राइमरी पता कैलिफोर्मिया लिखा था। इससे पहले तक हैरी हमेशा अपने प्राइमरी पते में ब्रिटेन लिखवाते थे। यह बदलाव 29 जून 2023 को किया गया। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। पिछले साल 29 जून को ही बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि हैरी और उनकी पत्नी मेगन अब ब्रिटेन का फ्रॉगमोर कॉटेज छोड़ चुके हैं। फ्रॉगमोर कॉटेज वही घर है, जिसे 2018 में उनकी शादी पर क्वीन एलिजाबेथ ने गिफ्ट किया था। दरअसल हैरी ने अपनी मेमोयर 'स्पेयर' में शाही परिवार को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की थी। इसके बाद हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद चार्ल्स ने हैरी से घर छोड़ने को कहा था।

दरअसल, मेगन ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाही परिवार से जुड़ने के बाद उनकी आजादी काफी कम हो गई थी। रॉयल परिवार में वो काफी अकेला महसूस करने लगी थी। उन्हें दोस्तों के साथ लंच पर जाने की भी इजाजत नहीं थी। मेगन ने कहा था कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मैं जीना नहीं चाहती थीं और मुझे सुसाइड के ख्याल भी आते थे। मेगन ने आगे कहा था, उनकी सबसे बड़ी गलती यही थी कि उन्होंने शाही परिवार पर विश्वास किया। शाही परिवार ने वादा किया था कि उन्हें हमेशा सुरक्षित रखा जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। इंटरव्यू के दौरान प्रिंस हैरी ने भी कहा था कि उन्हें अपने आप और अपनी पत्नी पर गर्व है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के वक्त वो काफी बुरे दौर से गुजरीं थीं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.