ताजा खबर
अब फिर मुस्कुरा रहा है ध्यांश, अहमदाबाद विमान हादसे में मां ने बचाई थी जान   ||    एअर इंडिया हादसे में 166 परिवारों को मिला मुआवजा, टाटा ट्रस्ट देगा ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि   ||    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दो साल पुरे हुए, मेकर्स ने वीडियो शेयर किया!   ||    दलाई लामा से मिल कर भावुक हुए सनी देओल!   ||    ललित पंडित की म्यूजिकल रोम-कॉम 'मन्नू क्या करेगा' में नजर आएंगे व्योम और साची बिंद्रा   ||    बॉर्डर 2 में वरुण धवन के ओपोजिट नजर आएगी मेधा राणा   ||    फ़्लैशबैक सीरीज़ वॉल्यूम 1- "मैं जट यमला पगला दीवाना" सांग को 50 साल पुरे हुए, ये आज भी हिट है!   ||    हमारी पहली खोज – वॉल्यूम 1: "भाई है" – फॉटी सेवन और बाली का देसी ब्रह्मांड का एंथम   ||    Indian Army Operartion Mahadev: कौन था लश्कर का कमांडर मूसा? जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने किया ढेर   ||    सुप्रीम कोर्ट का SIR पर रोक लगाने से इनकार, चुनाव आयोग से कहा- दस्तावेजों पर करें विचार   ||   

पोप फ्रांसिस ने ईस्टर से पहले रोम की जेल में बंद 12 महिला कैदियों के पैर धोए और चूमे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 30, 2024

मुंबई, 30 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने ईस्टर से पहले रोम की जेल में बंद 12 महिला कैदियों के पैर धोए और चूमे। पोप ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे इस रस्म को पूरा किया। दरअसल, 31 मार्च को ईस्टर है। इससे पहले पवित्र बृहस्पतिवार के दिन लोगों के पैर धोकर और उन्हें चूमकर पोप फ्रांसिस या इस पद पर बैठा कैथलिक धर्मगुरु ये जताते हैं कि वो अपने समुदाय के लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित हैं। पोप ने भी इस परंपरा को निभाया। रस्म रेबिबिया जेल में निभाई गई। महिलाएं एक ऊंचे मंच पर स्टूल पर बैठी थीं, ताकि पोप व्हीलचेयर से आसानी से रस्म को पूरा कर सकें। जब फ्रांसिस ने महिलाओं के पैर धोए तो वे रो पड़ीं। पोप ने उनके पैर पर धीरे से पानी डाला और फिर एक छोटे तौलिये से पोछा फिर चूमकर रस्म को पूरा किया।

दरअसल, यीशु को सूली (क्रॉस) पर चढ़ाए जाने से पहले आखिरी बार जब उन्होंने अपने ईसाई समर्थकों के साथ खाना खाया तो यीशु ने उनके पैर धोए थे। पोप इसी परंपरा को निभाया निभा रहे हैं। 2013 में जब पोप जब कैथलिक धर्मगुरू बने वो तब से इस रिवाज को निभाते आ रहे हैं। उन्होंने इसमें दूसरे समुदाय और धर्म के लोगों और महिलाओं को शामिल किया। पोप फ्रांसिस ने रेबिबिया जेल में लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में पादरियों से पाखंड से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने पादरियों से कहा कि वे आम लोगों को जो भी उपदेश देते हैं, उसका पालन उन्हें खुद भी अपने आध्यात्मिक जीवन में करना चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.