ताजा खबर
साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़े उमर अब्दुल्ला, अटल ब्रिज की तारीफ, बोले- सबसे खूबसूरत जगहों में से एक   ||    विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार को 10 करोड़ मुआवजे का लालच देकर ठगी की कोशिश, धमकी भी दी   ||    राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||   

पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम लश्कर आतंकी से मिले, पेरिस ओलिंपिक में नीरज को हराकर जीता गोल्ड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 13, 2024

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पेरिस ओलिंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम विवादों में घिर गए हैं। अरशद का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी के साथ मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो गया है। अरशद ने ये मुलाकात ओलिंपिकि में जीत के बाद की है। लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र की आंतकी सूची में शामिल एक संगठन है। इसका आतंकी संगठन का सरगना हाफिज सईद है, जिसने मिल्ली मुस्लिम लीग नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई है। अरशद ने इसी पार्टी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी हारिस डार से मुलाकात की है। वीडियो में आतंकी डार ने गोल्ड मेडल जीतने पर अरशद नदीम की जमकर तारीफ की। डार ने कहा कि नदीम की जीत पर पूरे मुस्लिम समुदाय को फक्र है।

पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को पाकिस्तानी सरकार ने एक करोड़ रुपए और एक नई ब्रांडेड कार गिफ्ट की है। अरशद पाकिस्तान के इतिहास में एथलेटिक्स में ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। अरशद को ये इनाम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने दिया है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अरशद के गांव जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। साथ ही अरशद को मरियम नवाज ने कैश प्राइज और कार की चाबी सौंपी। पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरशद के पिता मजदूर हैं। टेलेंट देख गांव लोगों ने अरशद की ट्रेनिंग के लिए चंदा इकट्‌ठा किया। पेरिस ओलिंपिक में अरशद की सीधी टक्कर भारत के नीरज चोपड़ा से थी। नीरज सिल्वर लेकर आए हैं। इस ओलिंपिक में नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका इतिहास रचा है। इससे पहले नॉर्ने के एथलीट थोरकिल्डसेन एंड्रियास ने 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में 90.57 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। आपको बता दें, आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। 2018 में अमेरिका के गृह विभाग ने मिल्ली मुस्लिम लीग और उससे जुड़े नेताओं को ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। इसमें हारिस डार भी शामिल था। हारिस पर लश्कर की आंतकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वो लश्कर के स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ता के तौर पर भी आतंकी गतिविधियों में एक्टिव था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.