ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

न्यूजीलैंड की नई सरकार ने तम्बाकू और सिगरेट पर बैन हटाने का किया फैसला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 27, 2023

मुंबई, 27 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। न्यूजीलैंड की नई सरकार ने तम्बाकू-सिगरेट पर बैन हटाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि इससे लोगों को टैक्स में राहत मिलेगी। दरअसल, दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड संसद में तम्बाकू-सिगरेट को बैन करने वाला स्मोक फ्री एनवायरनमेंट कानून पास हो गया था। इसके तहत ऐसे लोग जिनका जन्म 2008 के बाद हुआ है, वो किसी भी तरह के स्मोकिंग प्रोडक्ट्स नहीं खरीद सकते थे। अब 'द गार्डियन' की रिपोर्ट में कहा गया कि न्यूजीलैंड की नई सरकार तम्बाकू-सिगरेट पर बैन लगाने वाले इस कानून को खत्म कर देगी। न्यूजीलैंड के डॉक्टर्स एसोसिएशन और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने सरकार के इस कदम की आलोचना की है। ओटागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिचर्ड एडवर्ड्स ने कहा, हम स्तब्ध और निराश हैं। यह देश को पीछे ले जाने वाला कदम है। न्यूजीलैंड सरकार देश को सिगरेट तम्बाकू से मुक्त करना चाहती थी इसलिए यह कानून बनाया गया था।

वहीं, न्यूजीलैंड की तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री आयशा वेर्राल ने संसद में इस बिल को पेश किया था। उन्होंने इसे स्मोक फ्री फ्यूचर की तरफ एक कदम बताया था। उन्होंने कहा था, हजारों लोग अब लंबी और अच्छी जिंदगी जिएंगे। लोगों को स्मोकिंग से होने वाली बीमारियां नहीं होंगी। इससे न्यूजीलैंड के हेल्थ सिस्टम की 26 हजार 4 सौ करोड़ रुपए (3.2 यूएस बिलियन डॉलर) की बचत होगी। न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल है जहां लोग सबसे कम स्मोकिंग करते हैं। सरकारी डाटा के मुताबिक वहां के सिर्फ 8 फीसदी लोग ही रोज स्मोकिंग करते हैं। पिछले साल यह संख्या 9.4 फीसदी थी। कानून पास करते समय यह उम्मीद जताई गई कि स्मोक फ्री एनवायरनमेंट बिल पास होने से स्मोकिंग करने वाले लोगों की संख्या में 5 फीसदी की कमी आएगी। हर साल तम्बाकू खरीदने वाले लोगों की संख्या कम होती जाएगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.