ताजा खबर
राणीप में पिता ने झगड़े के बाद पुत्र की दीपावली पर धारदार हथियार से हत्या की   ||    अहमदाबाद: शक में पति ने फास्ट फूड मैनेजर की चाकू मारकर हत्या की   ||    अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||   

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा एक बार फिर बने देश के प्रधानमंत्री, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 11, 2024

मुंबई, 11 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। जापान की संसद ने उन्हें अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है। जापान में 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव हुए थे। इस चुनाव में इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने बहुमत खो दिया था। LDP को संसदीय चुनाव में सिर्फ 191 सीटें मिली थी और उसे 65 सीटों का नुकसान हुआ था। पिछले 15 सालों में पार्टी का ये सबसे खराब प्रदर्शन था। सोमवार, 11 नवंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। पिछले 30 सालों में पहली बार जापान में प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इशिबा ने दूसरी पार्टियों के समर्थन के दम पर प्रमुख विपक्षी नेता योशिहिको नोदा को 221-160 से हराया। हालांकि 465 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 233 का आंकड़ा का जरूरी है।

आपको बता दें, इशिबा ने अक्टूबर में चुनाव हारने के बाद भी पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। इशिबा ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की पेशकश की थी। नई सरकार में पिछली कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों को फिर से नियुक्त किया जाएगा। हालांकि 3 मंत्री चुनाव में अपनी सीट हार गाए हैं। उनकी जगह नए सदस्यों को मिलेगी। इशिबा के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के प्रमुख योशिहिको नोदा ने विपक्षी गठबंधन तैयार करने की कोशिश की थी। हालांकि नोदा इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए। संसद में पूर्ण बहुमत नहीं होने की वजह से इशिबा को सरकार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.