ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

हूतियों के हमले का शिकार हुए जहाज पर पहुंची भारतीय नौसेना, 22 भारतीयों समेत 30 लोगों का क्रू सेफ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 28, 2024

मुंबई, 28 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हूतियों के हमले का शिकार हुए जहाज MV अंड्रोमेडा स्टार पर भारतीय नौसेना पहुंची। नौसेना ने जहाज को सुरक्षित करने के लिए एरियल रैकी समेत कई सिक्योरिटी ड्रिल्स किए। नौसेना ने कहा है कि शिप पर मौजूद 22 भारतीयों समेत 30 लोगों का क्रू सेफ है। दरअसल, दो दिन पहले 26 अप्रैल को भारत आ रहे इस जहाज पर लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ था। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली थी। नौसेना ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि नेवल डिस्ट्रॉयर जहाज INS कोच्चि ने MV एंड्रोमेडा स्टार जहाज को लाल सागर में रोका। इसके बाद जहाज पर नेवी की बोर्डिंग EOD टीम ने रिस्क असेसमेंट किया। एक्लप्लोसिव ऑर्डिनेंस डिसपोजल (EOD) टीम का काम जहाज पर किसी भी तरह के खतरे का आकलन करना होता है। इसके अलावा यह टीम खतरनाक विस्फोटकों की पहचान करती है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत आ रहे MV अंड्रोमेडा स्टार जहाज पर 2 बार हमला हुआ था। इस दौरान हूतियों ने कई मिसाइलें दागीं थी। हालांकि, पहले हमले में दागी गई मिसाइलें जहाज पर न गिरकर उसके नजदीक समुद्र में गिरीं थी। दूसरे हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा था। लाल सागर में जहाज पर हमला कई दिनों की शांति के बाद अचानक हुआ था। इससे पहले इजराइल के साथ तनाव के बीच ईरान ने भारत आ रहे एक जहाज को होर्मुज पास से कब्जे में ले लिया था। ईरान ने कहा था कि वे बिना मंजूरी उनकी समुद्री सीमा में घुसा था। जहाज के क्रू मेंबर्स में 17 भारतीय और 2 पाकिस्तानी भी थे। हूतियों ने शुक्रवार को अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को भी अपना निशाना बनाया था। हूतियों ने यमन के सादा प्रोविंस में ड्रोन को मिसाइल अटैक से मार गिराया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.