ताजा खबर
अब फिर मुस्कुरा रहा है ध्यांश, अहमदाबाद विमान हादसे में मां ने बचाई थी जान   ||    एअर इंडिया हादसे में 166 परिवारों को मिला मुआवजा, टाटा ट्रस्ट देगा ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि   ||    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दो साल पुरे हुए, मेकर्स ने वीडियो शेयर किया!   ||    दलाई लामा से मिल कर भावुक हुए सनी देओल!   ||    ललित पंडित की म्यूजिकल रोम-कॉम 'मन्नू क्या करेगा' में नजर आएंगे व्योम और साची बिंद्रा   ||    बॉर्डर 2 में वरुण धवन के ओपोजिट नजर आएगी मेधा राणा   ||    फ़्लैशबैक सीरीज़ वॉल्यूम 1- "मैं जट यमला पगला दीवाना" सांग को 50 साल पुरे हुए, ये आज भी हिट है!   ||    हमारी पहली खोज – वॉल्यूम 1: "भाई है" – फॉटी सेवन और बाली का देसी ब्रह्मांड का एंथम   ||    Indian Army Operartion Mahadev: कौन था लश्कर का कमांडर मूसा? जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने किया ढेर   ||    सुप्रीम कोर्ट का SIR पर रोक लगाने से इनकार, चुनाव आयोग से कहा- दस्तावेजों पर करें विचार   ||   

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के कर्मचारियों पर हुआ हमला, 3 लोगो की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 24, 2024

मुंबई, 24 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अफगानिस्तान के जलालाबाद में इंडियन कॉन्स्युलेट के लिए काम करने वाले अफगान कर्मचारियों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। यह हमला कर्मचारियों को लेकर जा रही गाड़ी पर किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कम से कम 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा एक शख्स घायल भी हुआ है। ऐसा माना जा रहा है ये टारगेट किलिंग है लेकिन अभी तक किसी भी ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले बताया गया है कि हमले में कोई भी भारतीय कर्मचारी मरा या घायल नहीं हुआ है।

जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास को सुरक्षा वजहों से आधिकारिक तौर पर 2020 में बंद कर दिया गया था। हालांकि इसका अफगान नागरिकों की एक छोटी सी टीम दूतावास से जुड़े कामकाज संभालती है। भारत ने अफगानिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के शासन के दौरान कई प्रोजेक्ट्स में लाखों डॉलर का निवेश किया था। हालांकि 2021 में तालिबान के आने के बाद भारत ने सभी वाणिज्य दूतावास बंद कर दिए। अभी सिर्फ काबूल में दूतावास चालू है जहां भारतीय कर्मचारी रहते हैं। आपको बता दें, भारत ने अभी तक तालिबान शासन को मान्यता नहीं दी हुई है। हालांकि, भारत समय-समय पर अफगान लोगों को गेहूं, दवाएं और चिकित्सा समेत मानवीय सहायता मुहैया करा रहा है। तालिबान लगातार दुनिया से उसे मान्यता देने की मांग करता रहा है। तालिबान का आरोप है कि उन्होंने मान्यता हासिल करने के लिए सभी जरूरतों को पूरा कर लिया है। इसके बावजूद अमेरिका के दबाव में आकर दूसरे देश हमें मान्यता नहीं दे रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.