ताजा खबर
चंदोला झील में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक से किया इनकार   ||    अहमदाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन': मिनी बांग्लादेश पर AMC की अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई   ||    भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

पाकिस्तान में भाई ने की घर में बहन की हत्या, दूसरा भाई बनाता रहा VIDEO, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 29, 2024

मुंबई, 29 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह में एक भाई ने अपनी बहन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। लड़की का पूरा परिवार उसको देखता रहा जबकि किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। पाकिस्तान के मीडिया हाउस जियो न्यूज के मुताबिक महिला का नाम मारिया है। जब एक भाई उसकी हत्या कर रहा था तो दूसरे भाई ने उसकी वीडियो बनाई। वीडियो में मारिया का पिता भी वहीं बैठा दिखाई दे रहा है। हालांकि, उसने एक बार भी अपनी बेटी को बचाने की कोशिश नहीं की।

तो वहीं, डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर इबादत निसार के मुताबिक मारिया शादीशुदा नहीं थी और गर्भवती हो गई थी। उसके किसी रिश्तेदार के साथ ही संबंध थे। इसके बाद ही मारिया के भाईयों ने उसे मारने का प्लान बनाया। मारिया गर्भवती थी या नहीं और उसकी मौत किन कारणों से हुई ये पता करने के लिए फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने मारिया की भाभी से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि मारिया के दोनों भाइयों ने उसे मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने पुलिस को मारिया की मौत के बारे में कुछ नहीं बताया। फिलहाल पुलिस ने दोनों भाईयों और मारिया के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार वालों ने मारिया को मारने के बाद उसे घर के पीछे दफना दिया था। पुलिस ने मारिया की हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच शुरू की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.