ताजा खबर
राजस्थान में हुए दो सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, सूरत लौट रहे परिवार पर आया कहर   ||    सशस्त्र बलों को हर संभव सहयोग का आश्वासन - गुजरात सीएम भूपेन्द्र पटेल   ||    पाकिस्तान के ड्रोन-मिसाइल अटैक पर लाहौर, सियालकोट और कराची तक मुंहतोड़ जवाब, जानें क्या और कैसे?   ||    क्या न्यूक्लियर वॉर में बदल जाएगा भारत-पाकिस्तान युद्ध? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सताई चिंता   ||    क्या भारत की एयर स्ट्राइक पर पलटवार करेगा पाकिस्तान? जंग छिड़ने के संकेत देते 4 सवाल   ||    भारत-पाकिस्तान में तनाव, चीन क्यों नहीं चाहेगा युद्ध हो? जानें इनसाइड स्टोरी   ||    ‘कोई हिंदुओं को कलमा पढ़कर नहीं मार…’ बलोच नेता का पाकिस्तान को खुला चैलेंज   ||    पाकिस्तानी सेना में दो फाड़! कौन हैं साहिर शमशाद मिर्जा? आसिम मुनीर के बाद बन सकते हैं PAK के नए सेन...   ||    Gold Rate Today: भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव   ||    Operation Sindoor: एयर के बाद पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक, खोले चिनाब नदी पर सलाल डैम के 3 गेट   ||   

फ्रांसीसी शख्स पत्नी से दुष्कर्म के लिए इंटरनेट से लोगों को बुलाता था, 20 साल की हुई सजा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 19, 2024

मुंबई, 19 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। फ्रांस में पत्नी को नशीली दवाएं खिलाकर 10 साल तक अनजान पुरुषों से रेप करवाने वाले पति और दुष्कर्म के अन्य 50 आरोपियों को 20 साल की सजा सुनाई गई है। दक्षिणी फ्रांस की एविग्नन कोर्ट ने गुरुवार को इसे लेकर फैसला सुनाया। 72 साल के आरोपी पति का नाम डोमिनिक पेलिकॉट है। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक डोमिनिक की पत्नी गिजेल पेलिकॉट के साथ दुष्कर्म के 91 मामले सामने आए थे। इनमें 72 आरोपियों की पहचान हुई थी, जिनमें से 51 को गिरफ्तार कर लिया गया था। ये सभी आरोपी इंटरनेट के जरिए डोमिनिक के संपर्क में आए थे। 51 आरोपियों में 50 को रेप का आरोपी ठहराया गया है। इसके अलावा एक आरोपी ने गिजेल से माफी मांगी थी, उसे यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया गया है। सुनवाई के दौरान 51 आरोपियों में से 32 जमानत पर बाहर थे। इसे लेकर गिजेल ने नाराजगी भी जताई थी।

महिला से रेप करने वाले आरोपियों में फायरमैन, लॉरी ड्राइवर, नगर निगम पार्षद, बैंक कर्मी, जेल गार्ड, नर्स और पत्रकार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें से कई ने महिला के साथ एक बार तो कई ने 6 बार तक दुष्कर्म किया। इन आरोपियों की उम्र 26 से 73 साल के बीच है। आधुनिक और लोकतांत्रिक देश की पहचान रखने वाले फ्रांस में इस मामले के बाद लोगों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई थी। मामला सामने आने के बाद फ्रांस के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन भी हुए थे। गुरुवार यानी आज सुनवाई के दौरान भी कोर्ट रूम के बाहर कई प्रदर्शनकारी पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पेलिकॉट एक वेबसाइट के लिए जरिए पुरुषों के संपर्क में आता था और उनको बुलाता था। पत्नी को गहरी नींद में सुलाने के लिए वह खाने-पीने की चीजों में नींद की गोलियां मिला देता था। इसके बाद वह लोगों से रेप कराता था। वह वारदात की वीडियो भी बनाता था। रिपोर्ट के मुताबिक रेप की वारदात को 2011 से 2020 तक अंजाम दिया गया। महिला के वकील का कहना है कि पत्नी को इतनी अधिक बेहोशी की हालत में रखा जाता था कि उसे इस अपराध के बारे में कभी पता नहीं चल पाया। उसे इससे जुड़ी एक भी घटना याद नहीं है। वकील ने बताया कि जब पुलिस ने 2020 में एक अपराध की जांच के सिलसिले में महिला को बुलाया तब उसे इस चौंकाने वाली कहानी का पता चला।

महिला ने बताया कि नशीली दवाइयों की वजह से उसके बाल झड़ने लगे थे और वजन कम हो रहा था। उसकी याददाश्त कम हो रही थी और वे बातें भी भूलने लगी थी। उसके बच्चों और दोस्तों को लगा कि महिला को अल्जाइमर है। दरअसल पुलिस ने आरोपी को सितंबर 2020 में पकड़ा था। वह एक शॉपिंग सेंटर में महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बना रहा था। पुलिस ने उसके कम्प्यूटर की जांच की तो उसे उसकी पत्नी के सैकड़ों वीडियो मिले जिनमें वह बेहोश नजर आ रही थी। वीडियो में अलग-अलग लोग थे। पुलिस को कम्प्यूटर पर एक वेबसाइट पर चैट भी मिली जिसमें वह अजनबियों को अपने घर बुलाता था। पुलिस ने इस वेबसाइट को बंद करा दिया है। आरोपी ने माना है कि वह अपनी पत्नी को ट्रैंक्विलाइजर्स (बेहोश करने वाली दवा) की हाई डोज देता था। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि घर में आने के बाद सिर्फ 3 ही ऐसे लोग थे जिन्होंने महिला के साथ गलत काम नहीं किया और तुरंत वापस लौट गए। बाकी सभी 72 लोगों ने अपराध किया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.