ताजा खबर
‘स्याही पड़ गई इनके चेहरों पर…’ ऑपरेशन महादेव को लेकर अमित शाह की विपक्ष को खरी-खरी   ||    अखिलेश से पूछा- पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? अमित शाह का लोकसभा में बड़ा हमला   ||    NISAR Mission: क्या है ‘निसार’ मिशन? ISRO-NASA का जॉइंट Space Mission कल होगा लॉन्च   ||    ‘4, 5 और 6 अगस्त को भूख हड़ताल पर रहूंगी…’, 42% आरक्षण पर के. कविता का बड़ा ऐलान   ||    ‘POK नेहरू जी की विरासत है…’, लोकसभा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, पढ़ें 10 बड़ी बातें   ||    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुआ सीजफायर, जानिए किसकी रही भूमिका   ||    पहली बार सामने आई निमिशा प्रिया की 13 साल की बेटी, मां को मिली है फांसी की सजा   ||    न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग, कैसीनो के बाहर हमले में 6 लोगों की मौत और 4 गंभीर घायल   ||    Donald Trump on Gaza: ‘गाजा में भुखमरी का संकट…’, डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के दावे का किया खंडन   ||    Earthquake: भूकंप से कांपे 2 देश, बंगाल की खाड़ी में भी आया, रिक्टर स्केल पर 6 से ज्यादा रही तीव्रता   ||   

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दौड़ते नजर आए खून से लथपथ घोड़े, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 24, 2024

मुंबई, 24 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में खून से लथपथ कुछ घोड़ों को दौड़ते नजर आए। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक ये घोड़े ब्रिटिश सेना के हैं, जो राजपरिवार की सुरक्षा संभालने वाली टुकड़ी में शामिल हैं। घोड़े सेंट्रल लंदन की एल्डविच रोड पर दौड़ रहे थे, जिससे वहां का ट्रैफिक जाम हो गया। इन घोड़ों ने 4 लोगों को घायल कर दिया और कई बस और कारों को नुकसान पहुंचाया।

ब्रिटिश सेना ने मुताबिक, घोड़े लाइफ गार्ड्स की टुकड़ी के हैं। यह टुकड़ी ब्रिटेन के राजपरिवार के सुरक्षा में तैनात रहती है। बुधवार सुबह 6 सैनिक इन घोड़ों को डेली रुटीन के लिए रिहर्सल करा रहे थे। वहीं पर पास में निर्माण कार्य हो रहा था। निर्माण कार्य से कुछ कॉन्क्रीट गिरे, जिसे देखकर घोड़े डर गए और उन्होंने तेज दौड़ लगा दी। हालांकि बाद में उन्हें काबू करके वापस कैंप में ले जाया गया है। घोड़ों को बकिंघम पैलेस से एक मील से भी कम दूरी पर हाइड पार्क बैरक में रखा गया है। इस घटना के कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें एक घोड़े को खून में लथपथ देखा जा सकता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.