ताजा खबर
‘स्याही पड़ गई इनके चेहरों पर…’ ऑपरेशन महादेव को लेकर अमित शाह की विपक्ष को खरी-खरी   ||    अखिलेश से पूछा- पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? अमित शाह का लोकसभा में बड़ा हमला   ||    NISAR Mission: क्या है ‘निसार’ मिशन? ISRO-NASA का जॉइंट Space Mission कल होगा लॉन्च   ||    ‘4, 5 और 6 अगस्त को भूख हड़ताल पर रहूंगी…’, 42% आरक्षण पर के. कविता का बड़ा ऐलान   ||    ‘POK नेहरू जी की विरासत है…’, लोकसभा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, पढ़ें 10 बड़ी बातें   ||    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुआ सीजफायर, जानिए किसकी रही भूमिका   ||    पहली बार सामने आई निमिशा प्रिया की 13 साल की बेटी, मां को मिली है फांसी की सजा   ||    न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग, कैसीनो के बाहर हमले में 6 लोगों की मौत और 4 गंभीर घायल   ||    Donald Trump on Gaza: ‘गाजा में भुखमरी का संकट…’, डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के दावे का किया खंडन   ||    Earthquake: भूकंप से कांपे 2 देश, बंगाल की खाड़ी में भी आया, रिक्टर स्केल पर 6 से ज्यादा रही तीव्रता   ||   

अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 26, 2024

मुंबई, 26 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीते रविवार की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। मृतक का नाम सचिन साहू बताया गया है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। सैन एंटोनियो पुलिस के मुताबिक, सचिन ने एक 51 साल की अपनी रूममेट को गाड़ी से टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद वो वहां से भाग गया था। पीड़िता की हालात गंभीर है। इस मामले में पुलिस साहू के खिलाफ जांच कर रही थी। पुलिस ने साहू के खिलाफ जांच शुरू कर दी और गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस उसके घर सैन एंटोनियो के चेविओट हाइट्स पहुंची तो साहू वहां से भाग गया।

कुछ ही घंटों के बाद साहू के पड़ोसियों ने उसके घर पर मौजूद होने की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस उसको पकड़ने के लिए पहुंची तो साहू ने भागने की कोशिश की और अपनी गाड़ी से दो पुलिस अधिकारियों को टक्कर मार दी। उसी समय वहां मौजूद पुलिस अधिकारी टायलर टर्नर ने साहू पर गोली चला दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई, जिसे अस्पताल ले जाया गया और दूसरे अधिकारी का इलाज घटनास्थल पर ही किया गया। अमेरिका में लगातार भारतीयों की मौत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन हमलों पर इस साल फरवरी में व्हाइट हाउस ने कहा था कि नस्ल, लिंग या किसी भी आधार पर हिंसा अमेरिका में अस्वीकार्य है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.