ताजा खबर
अब फिर मुस्कुरा रहा है ध्यांश, अहमदाबाद विमान हादसे में मां ने बचाई थी जान   ||    एअर इंडिया हादसे में 166 परिवारों को मिला मुआवजा, टाटा ट्रस्ट देगा ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि   ||    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दो साल पुरे हुए, मेकर्स ने वीडियो शेयर किया!   ||    दलाई लामा से मिल कर भावुक हुए सनी देओल!   ||    ललित पंडित की म्यूजिकल रोम-कॉम 'मन्नू क्या करेगा' में नजर आएंगे व्योम और साची बिंद्रा   ||    बॉर्डर 2 में वरुण धवन के ओपोजिट नजर आएगी मेधा राणा   ||    फ़्लैशबैक सीरीज़ वॉल्यूम 1- "मैं जट यमला पगला दीवाना" सांग को 50 साल पुरे हुए, ये आज भी हिट है!   ||    हमारी पहली खोज – वॉल्यूम 1: "भाई है" – फॉटी सेवन और बाली का देसी ब्रह्मांड का एंथम   ||    Indian Army Operartion Mahadev: कौन था लश्कर का कमांडर मूसा? जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने किया ढेर   ||    सुप्रीम कोर्ट का SIR पर रोक लगाने से इनकार, चुनाव आयोग से कहा- दस्तावेजों पर करें विचार   ||   

सिडनी के चर्च में एक शख्स ने पादरी को मारा चाकू, 4 लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 15, 2024

मुंबई, 15 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सिडनी में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पादरी को चाकू मारता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना सिडनी के क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में हुई । एक युवक ने चर्च के पादरी बिशप 'मार मारी इमैनुएल' पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद पूरे चर्च में भगदड़ मच गई। यह घटना लाइव स्ट्रीम में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए लोगों की उम्र 20 से 70 साल के बीच हैं। पुलिस ने लोगों को घटना स्थल पर जाने से मना किया है।

आपको बता दें, इससे पहले भी बीते दिन सिडनी के एक मॉल में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस घटना में 6 लोग मारे गए थे। साथ ही 9 महीने के बच्चे समेत कई लोग घायल हुए थे। सिडनी मॉल में हुए हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम में एक महिला अफसर मॉल पहुंची थी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें देखते ही हमलावर की तरफ इशारा किया। इसके बाद महिला अफसर चुपचाप हमलावर का पीछा करने लगी। इसी दौरान हमलावर पीछे मुड़ा और उसने महिला पुलिस अफसर की तरफ चाकू तान दिया। महिला अफसर ने तुरंत गोली चला दी, जिससे हमलावर की मौत हो गई। घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' को बताया कि महिला पुलिस अफसर ने हमलावर पर 2 से 3 गोली चलाई थीं। पुलिस के मुताबिक सिडनी के मॉल में हुए हमले में ज्यादातर महिलाओं को निशाना बनाया गया था। सिर्फ 1 पुरुष की हमले में मौत हुई थी, जो मॉल का सिक्योरिटी गार्ड था। गार्ड ने महिलाओं को बचाने की कोशिश की थी। महिलाओं पर हमला करने पर अधिकारियों और हमलावर के पिता का कहना है कि वो मानसिक रूप से बीमार था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.