ताजा खबर
चंदोला झील में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक से किया इनकार   ||    अहमदाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन': मिनी बांग्लादेश पर AMC की अब तक की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई   ||    भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

अमेरिका में एक भीषण कार हादसे में 3 भारतीय महिलाओं की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 27, 2024

मुंबई, 27 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में एक भीषण कार हादसे में 3 भारतीय महिलाओं की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। हादसा साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में शनिवार को हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों महिलाएं गुजरात के आणंद जिले की रहने वाली थीं। इन महिलाओं का नाम रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाओं की SUV कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पहले बैरिकेड से टकराई, फिर पुल से नीचे गिरकर पेड़ों में फंस गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पुल से गिरने के बाद लगभग 20 फीट तक उछली थी।

आपको बता दें, मृतक तीनों महिलाएं एक ही परिवार से हैं। तीनों के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता था। तीनों महिलाएं अमेरिका में अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहती थीं। जानकारी के मुताबिक कार में चार महिलाएं थीं। ये अटलांटा से साउथ कैरोलिना जा रही थीं। हादसे के वक्त कार की स्पीड भी तेज थी। पुलिस फिलहाल कार की स्पीड की जांच कर रही है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कोरोनर माइक एलिस ने कहा कि कार ओवरस्पीड में चलाई जा रही थी। हवा में उछलकर नीचे गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई अन्य राहगीर घायल नहीं हुआ है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.