ताजा खबर
IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर चमकेगा 6 राशियों की किस्मत का सितारा, गुरु-शुक्र दिलाएंगे सम्म...   ||    पाकिस्तानी PM की गुप्त बीमारी कितनी खतरनाक? जानें शुरुआती संकेत व बचाव   ||   

मानव तस्करी में पाकिस्तान पहुंचे भारतीय मां-बेटे एक साल बाद रिहा

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 1, 2024

पाकिस्तान ने एक भारतीय महिला वहीदा बेगम और उसके नाबालिग बेटे फैज खान को पंजाब में वाघा सीमा पर भारतीय बलों को सौंप दिया है। उन्हें 2023 में अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश करने के लिए एक साल से अधिक समय तक जेल में रहना पड़ा था। गुरुवार को एक पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार, दोनों मानव तस्करी के शिकार थे और उन्हें बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा की जेल से रिहा किया गया था। असम के नागांव जिले की वहीदा को 2023 में चमन सीमा के रास्ते अफगानिस्तान से अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया था।

उसने पाकिस्तानी अधिकारियों को बताया कि एक भारतीय ट्रैवल एजेंट ने उसे धोखा दिया था, जिससे वह पाकिस्तान पहुंच गई थी। उसने कहा, '2022 में मेरे पति की मृत्यु के बाद, मैंने अपने बेटे को कनाडा ले जाने का फैसला किया। मैंने अपनी संपत्ति बेच दी और एक भारतीय एजेंट को मोटी रकम दी।' एजेंट ने उन्हें कनाडा ले जाने का वादा करके दुबई और अफगानिस्तान तक साथ दिया। हालांकि, अफगानिस्तान में वह उनके पैसे और पासपोर्ट लेकर फरार हो गया। भारत लौटने के लिए वे चमन सीमा के रास्ते पाकिस्तान में घुस गए, जहां उन्हें विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

कई महीनों तक काउंसलर एक्सेस और नागरिकता की पुष्टि के बाद, हमारी रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई,’ उन्होंने बताया कि उनके पाकिस्तानी वकील ने भारत में उनके परिवार को उनकी स्थिति के बारे में बताया।इसके बाद उनके रिश्तेदारों ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग और इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से सहायता मांगी।भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों द्वारा इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय के समक्ष अपना मामला उठाए जाने के बाद, वहीदा और उनके बेटे को रिहा कर दिया गया और वाघा सीमा पर बीएसएफ को सौंप दिया गया।

इसके अलावा, दो अन्य भारतीय नागरिक शब्बीर अहमद और सूरज पाल को भी बुधवार को बीएसएफ को सौंप दिया गया।अहमद को कराची की मलीर जेल से रिहा किया गया, जबकि पाल को लाहौर की कोट लखपत जेल से उनकी सजा पूरी करने के बाद रिहा किया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.