ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

गुजरात में बेमौसम बारिश से सड़कों पर जलभराव, कई अंडरपास में भरा पानी

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 8, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात में पिछले दिनों की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और मंगलवार रात से शुरू हुई जोरदार बारिश ने कई इलाकों में पानी भर दिया। अहमदाबाद के मकरबा, गोता, प्रहलादनगर, वासणा, चांदलोडिया, घाटलोडिया, साइंस सिटी, नारणपुरा और जुहापुरा जैसे निचले इलाकों में सड़के तालाब बन गईं। कई अंडरब्रिज, जैसे मकरबा अंडरब्रिज, पूरी तरह से पानी में डूब गए, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

महानगरपालिका के आंकड़ों के अनुसार, जोधपुर में सबसे अधिक 115 मिमी (साढ़े चार इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि बोडकदेव में करीब 89 मिमी, दाणापीठ में 79 मिमी, मेम्को में 75 मिमी और मणिनगर में 52 मिमी बारिश हुई। इसके चलते कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और यातायात प्रभावित हुआ।

बारिश के कारण वासणा बैरेज का जलस्तर भी बढ़ गया, जिसके चलते एक दरवाजा खोलना पड़ा। जिला बाढ़ नियंत्रण विभाग ने साबरमती नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया है कि वे नदी के भराव वाले हिस्सों से दूर रहें। फिलहाल, सुबह तक कई अंडरपासों से पानी उतरने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.