ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

युवक का शव पुलिस ने अहमदाबाद से पोस्टमार्टम के लिए किया रवाना

Photo Source : Ommcom news

Posted On:Saturday, September 21, 2024


अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुरुवार को अहमदाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नधिरा गांव के एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद, ठेकेदार ने बिना पोस्टमार्टम के शव को युवक के घर बभनी भेज दिया।

हालांकि, मृतक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

नधिरा गांव के 21 वर्षीय सुरेन्द्र का शव शनिवार को अहमदाबाद से घर पहुंचा। उसके पिता राजेन्द्र ने बताया कि सुरेन्द्र तीन महीने पहले अहमदाबाद काम करने गया था। 19 सितंबर को बाजार में जाते समय अज्ञात बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने बिना पोस्टमार्टम के शव को घर भेज दिया। बभनी थाना पुलिस को सूचना देने पर उपनिरीक्षक राम औतार यादव ने पहुंचकर पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.