ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

अहमदाबाद मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर

Photo Source : Google

Posted On:Monday, February 24, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद मंडल की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक मंडल रेल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राजभाषा हिंदी के उपयोग और उसकी प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकतम हिंदी प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। इस अवसर पर मंडल की ई-पत्रिका "राजभाषा आश्रम सौरभ" के 50वें अंक का विमोचन भी किया गया। साथ ही, हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए महान साहित्यकार जयशंकर प्रसाद की जयंती भी समारोहपूर्वक मनाई गई।

बैठक के दौरान हिंदी साहित्य पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "राजभाषा रत्न" पुरस्कार योजना के तहत, हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने हिंदी भाषा के प्रयोग को राष्ट्रीय चेतना और गौरव से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि विभिन्न विभागीय निरीक्षणों में राजभाषा से जुड़े बिंदुओं को शामिल किया जाए और उनकी प्रगति की निगरानी के लिए चेकलिस्ट तैयार की जाए।

बैठक के उपाध्यक्ष एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश कुमार ने राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में हो रही प्रगति की सराहना की और इसे निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर मंडल के राजभाषा अधिकारी हाफिज़ खान, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ अनुवादक विजय मलिक ने किया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.