ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

गुजरात में 11 नवंबर से 160 केन्द्रों पर मूंगफली की खरीदी शुरू, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल करेंगे शुभारंभ

Photo Source : New24

Posted On:Friday, November 8, 2024


अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात में 11 नवंबर से 160 केन्द्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंगफली की खरीदी शुरू होगी। राज्य सरकार ने 3.33 लाख किसानों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है, और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल साबरकांठा के हिम्मतनगर से इस खरीदी की शुरुआत करेंगे। मूंगफली की खरीदी 1356 रुपये प्रति 20 किलो के भाव से की जाएगी।

गुजरात देश में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जहां हर साल करीब 26 लाख टन मूंगफली का उत्पादन होता है। राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़, राजकोट, और अमरेली जिलों में सबसे अधिक मूंगफली की खेती होती है। गुजरात में दुनिया की 40 फीसदी मूंगफली का उत्पादन होता है।

दीपावली के बाद 6 नवंबर से राजकोट और अन्य मार्केट यार्ड में मूंगफली की खरीदी शुरू हो चुकी थी, लेकिन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत मिलने पर संतोष नहीं था। राजकोट के बेडी मार्केट यार्ड में पहले दिन मूंगफली की 1 लाख बोरी पहुंची थी, लेकिन बारिश के कारण मूंगफली गीली होने से कीमत 1250 रुपये प्रति 20 किलो रही, जो MSP से 106 रुपये कम थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.