ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

गिफ्ट सिटी में शराब नियमों में ढील, अब बाहरी लोगों को परमिट की जरूरत नहीं

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, December 23, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात सरकार ने गिफ्ट सिटी को लेकर शराब सेवन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब गुजरात या भारत के बाहर से आने वाले गैर-निवासी लोगों को शराब पीने के लिए किसी भी तरह का परमिट लेने की जरूरत नहीं होगी। राज्य गृह विभाग ने 20 दिसंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। नए नियमों के तहत गिफ्ट सिटी में चिन्हित होटल और रेस्टोरेंट में सिर्फ वैध फोटो पहचान पत्र दिखाकर शराब का सेवन किया जा सकेगा।

सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, “एक्सटर्नल पर्सन” यानी गुजरात के बाहर के लोग और विदेशी नागरिक अब गिफ्ट सिटी में बिना किसी अस्थायी परमिट के शराब पी सकेंगे। पहले इसके लिए अस्थायी परमिट लेना अनिवार्य था, जिसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। हालांकि यह सुविधा केवल गिफ्ट सिटी के तयशुदा परिसरों तक ही सीमित रहेगी और राज्य के बाकी हिस्सों में शराबबंदी के नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

गौरतलब है कि गुजरात एक ड्राई स्टेट है, जहां शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। लेकिन साल 2023 में गिफ्ट सिटी को विशेष छूट दी गई थी, जिसके तहत सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में सीमित शर्तों के साथ शराब की अनुमति मिली थी। अब नए बदलावों के बाद नियमों को और आसान बना दिया गया है, ताकि बाहरी लोगों को किसी तरह की अतिरिक्त प्रक्रिया से न गुजरना पड़े।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से गिफ्ट सिटी की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी। विदेशी कंपनियों, वैश्विक निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए यह सुविधा कारोबारी माहौल को और बेहतर बनाएगी। इससे गिफ्ट सिटी को दुबई और सिंगापुर जैसे वैश्विक वित्तीय केंद्रों के बराबर प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार ने साफ किया है कि यह छूट केवल गिफ्ट सिटी तक ही सीमित रहेगी, ताकि राज्य की शराबबंदी नीति पर कोई असर न पड़े।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.