ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

अहमदाबाद विमान हादसा: पायलट दोषी बताने के आरोप पर FIP ने उठाए तीखे सवाल

Photo Source : Twitter

Posted On:Wednesday, September 24, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया एआई-171 हादसे को लेकर पायलटों की संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने सख्त रुख अपनाया है। फेडरेशन का आरोप है कि अधिकारियों ने जांच पूरी होने से पहले ही पायलट की गलती को लेकर कहानी हवा देना शुरू कर दिया। इसी वजह से उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को 22 सितंबर को चिट्ठी लिखकर हादसे की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

FIP का कहना है कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की कार्रवाई जांच की निष्पक्षता और वैधता को खतरे में डाल रही है। फेडरेशन का आरोप है कि 30 अगस्त को कैप्टन सभरवाल के 91 वर्षीय पिता के घर संवेदना दिखाने का बहाना बनाकर अधिकारियों ने हानिकारक आक्षेप लगाए। साथ ही कथित सीवीआर (कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग) विश्लेषण को आधार बनाकर यह आरोप लगाया कि टेकऑफ के बाद पायलट ने जानबूझकर फ्यूल कंट्रोल स्विच को कटऑफ पोजिशन में रखा।

पायलटों की संस्था का कहना है कि सीवीआर की जानकारी मीडिया में लीक करना नियमों का उल्लंघन है। नियम 17(5) के तहत कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग जारी करना पूरी तरह वर्जित है। फेडरेशन का आरोप है कि इस तरह की कार्रवाई से 30 साल के कैरियर वाले, 15,000 से अधिक फ्लाइंग आवर वाले एक प्रतिष्ठित पेशेवर के चरित्र को बदनाम किया गया। उनका कहना है कि दुर्घटनाओं की जांच भविष्य में हादसों को रोकने के लिए होती है, दोष थोपने के लिए नहीं।

FIP ने सरकार से तुरंत दखल देने और इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें फ्लाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, एवियॉनिक्स और मानव पहलुओं में विशेषज्ञ शामिल हों। इस हादसे में 242 यात्रियों में से 241 सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.