ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, घटलोडिया में सीएम भूपेंद्र पटेल ने बढ़ाया उत्साह

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, May 17, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गुजरात के घटलोडिया में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर जनता का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल थे।

सीएम भूपेंद्र पटेल का जोश भरा संदेश

मुख्यमंत्री पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस यात्रा के बारे में लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। इस यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति की चेतना को जगाने का बड़ा अवसर मिला।" उन्होंने यह भी कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के साथ अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन किया है, जो देश को एकजुट करेगा और सेना का मनोबल बढ़ाएगा।"

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिसके बाद भारत ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया और 100 से अधिक आतंकियों का खात्मा किया गया।

बॉर्डर पर शांति बहाली

ऑपरेशन के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद भारत-पाक डीजीएमओ के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ और बॉर्डर पर फिलहाल शांति है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.