ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

28 किलो चांदी लूटकर 'बबली' भागी, 'बंटी' के साथ, मचा हड़कंप

Photo Source : Aaj Tak

Posted On:Friday, October 11, 2024


अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने 28 किलो चांदी चुरा ली है। महिला ने अपने मुंह पर दुपट्टा बांधा हुआ था और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्कूटी पर चांदी से भरा बैग लेकर बैठा था, तभी एक महिला पीछे से आई और बैग उठाकर अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गई।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक आदमी स्कूटी पर बैठा है और उसके पास चांदी से भरा बैग है। तभी दुपट्टे से मुंह ढकी एक महिला धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ती है। जैसे ही वह स्कूटी के पास पहुंचती है, बैग उठा लेती है और दौड़ने लगती है। भागते हुए महिला एक बार लड़खड़ाती है, लेकिन जल्दी से खुद को संभालकर अपने साथी के पास पहुँचती है, जो कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा होता है। महिला बाइक पर बैठते ही उसका साथी तेज़ी से बाइक चलाने लगता है। उसी समय एक ऑटो रिक्शा पास से गुजरता है, लेकिन वे टकराने से बच जाते हैं।

जब महिला स्कूटी से बैग लेकर दौड़ती है, तो उस पर बैठा आदमी समझ नहीं पाता कि क्या हो रहा है। वह बैग पकड़ने का प्रयास करता है, लेकिन महिला को भागते देख कुछ देर तक उसी जगह पर बैठा रहता है। जैसे ही महिला बाइक के पास पहुँचती है, वह स्कूटी से उसका पीछा करने की कोशिश करता है। तभी दुकान के भीतर से कई लोग बाहर आ जाते हैं। स्कूटी सवार महिला का पीछा करता है, मगर कुछ ही देर में दोनों आरोपी वहां से फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की खोज शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैग में 28 किलो चांदी थी। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट (10 अक्टूबर) 88,353 रुपये प्रति किलो है, जिससे 28 किलो चांदी की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बनती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.