ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

अमित शाह बोले – 2036 ओलिंपिक भी अब अहमदाबाद ही कराएगा, तैयारी रखो!

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, December 6, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 2036 ओलिंपिक खेलों की मेजबानी अब अहमदाबाद के हिस्से आने वाली है। अभी हाल ही में शहर को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है, और अब हम सबको तैयार रहना होगा क्योंकि अगला बड़ा सपना ओलिंपिक का है।

अमित शाह ने संसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में कहा कि 2036 ओलिंपिक से पहले अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएँ होंगी। यह कार्यक्रम नवनिर्मित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ, जो शाह की गांधीनगर लोकसभा सीट के क्षेत्र में आता है।

शाह ने बताया कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 800 करोड़ रुपए की लागत से बना है और मोटेरा में सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एनक्लेव जैसे बड़े स्पोर्ट्स एरीना भी तैयार हो रहे हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाड़ियों से कहा कि 2036 ओलिंपिक तक राज्य को देश में सबसे ज्यादा मेडल दिलाने वाला राज्य बनाना होगा।

शाह ने भरोसा जताया कि 2036 ओलिंपिक जब यहां होंगे, तब भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में मेडल टेबल में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यह सफलता पीएम मोदी सरकार द्वारा खेल बजट बढ़ाने से मिली है, जो 2014 में 800 करोड़ से बढ़कर 2025 में 4000 करोड़ हो चुका है। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन भी किया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.