ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

अहमदाबाद में छात्र की हत्या पर बवाल, स्कूल बंद करने की मांग तेज

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 21, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के निजी स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहे। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने इसे प्रशासन की लापरवाही करार देते हुए स्कूल बंद करने की मांग की। सातवें दिन एडवेंटिस्ट स्कूल के छात्रों और अभिभावकों ने भी हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि कैंपस में चोरी, झगड़े और मारपीट की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन प्रबंधन ने कभी गंभीरता से कार्रवाई नहीं की।

यह घटनाक्रम उस दिन के बाद हुआ जब गुस्साई भीड़ ने स्कूल परिसर में तोड़फोड़ की और स्टाफ से मारपीट की थी। 10वीं के छात्र नयन संतानी की उसके जूनियर 8वीं के छात्र ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद एनएसयूआई ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल बंद कराने की कोशिश की, जिस दौरान कई सदस्यों को हिरासत में लेना पड़ा। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी प्रदर्शन किया और इसके चलते मणिनगर, खोकरा और ईसानपुर इलाके के करीब 200 स्कूल बंद रहे।

मृतक छात्र के परिजनों और अन्य अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए फीस लेने के बावजूद प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद स्कूल ने समय पर एंबुलेंस नहीं बुलवाई और खून के धब्बे मिटाने के लिए पानी का टैंकर बुलवाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। इस मामले में फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है। वहीं स्कूल में हुई तोड़फोड़ के सिलसिले में 500 से ज्यादा लोगों पर दंगा और मारपीट का केस दर्ज हुआ है। इस बीच आरोपी की इंस्टाग्राम चैट भी सामने आई है, जिसमें उसने अपराध स्वीकार करते हुए एक दोस्त से कहा कि उसका इरादा मारने का नहीं था। दोस्त ने उसे कुछ दिनों के लिए छिपने की सलाह भी दी थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.