ताजा खबर
अहमदाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा मकान मालिकों पर कार्रवाई   ||    अहमदाबाद में होगा आईपीएल 2025 का फाइनल, मुंबई भी प्लेऑफ की रेस में   ||    Fact Check: भारत-पाकिस्तान संघर्ष में दोनों देशों को कितना पहुंचा नुकसान? आंकड़ों की वायरल हो रही फर...   ||    चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर: मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए अगले 3 दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण, जानें...   ||    13 मई का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएं   ||    IPL 2025: फाइनल मैच के वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ईडन गार्डन्स नहीं इस मैदान पर हो सकता है मैच   ||    ‘तो भगवान भी उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते’, रोहित-विराट को लेकर सुनील गावस्कर के बयान से मची खलबली   ||    IPL 2025: फाइनल की डेट सामने आते ही पंजाब किंग्स के लिए आई अच्छी खबर, 11 साल बाद होगा ऐसा   ||    Gold Rate Today: सोने के दाम दो दिन में धड़ाम, जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट   ||    Share Market Today: शेयर मार्केट में क्या आज बरकरार रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन   ||   

अहमदाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा मकान मालिकों पर कार्रवाई

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, May 13, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद पुलिस ने मकान मालिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है जो किराए पर मकान देते समय पुलिस वेरिफिकेशन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बीते दो दिनों में पुलिस ने बिना पंजीकरण के किराए पर मकान देने के 100 से अधिक मामले दर्ज किए हैं।

अहमदाबाद में मकान किराए पर देने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है, लेकिन कई मकान मालिक इस नियम की अनदेखी कर रहे हैं। इससे सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाता है। पुलिस की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि मकान मालिकों को अपने किरायेदारों का पुलिस में पंजीकरण कराना जरूरी है।

हाल ही में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग अवैध रूप से चंदोला झील क्षेत्र में रह रहे हैं, जिनका कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है। इस पर पुलिस ने तुरंत एक विशेष अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई शुरू की है।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त ने सभी इलाकों में सख्ती से जांच के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत पिछले दो दिनों में 100 से ज्यादा मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे मकान मालिकों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.