ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

अहमदाबाद विमान हादसा: 260 में सिर्फ एक जिंदा, विश्वास कुमार अब तक घर लौटे नहीं

Photo Source : Google

Posted On:Monday, September 15, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: 12 जून 2025 का दिन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय इतिहास में शायद ही कोई भुला पाए। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहे एक प्लेन का क्रैश होना इस दिन की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई। उड़ान भरते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, और इसमें सवार 260 लोगों में केवल एक यात्री ही जिंदा बचा। तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक वह यात्री अपने घर ब्रिटेन लौट नहीं पाए हैं। उनके परिवार का कहना है कि शायद अब वह कभी घर नहीं लौटेंगे।

अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश (40) थे। हादसे के बाद उनकी पत्नी हीरल और चार साल का बेटा ब्रिटेन से भारत आए और विश्वास कुमार के पास कुछ समय रुके, लेकिन फिर लौट गए। विश्वास अब भी भारत में अपने रिश्तेदार के घर हैं। उनके बहनोई के अनुसार, विश्वास अब भी घातक हादसे के सदमे से उबर नहीं पाए हैं, और उन्हें लगता है कि वे अब कभी अपने पारिवारिक घर नहीं लौट पाएंगे।

विश्वास कुमार को विमान यात्रा का इतना डर है कि वह अब किसी भी प्लेन में बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि वह ब्रिटेन लौटने से भी डर रहे हैं। उनके परिवार की कोशिशों के बावजूद, उनका भय उन्हें अब तक घर वापसी से रोक रहा है।

हादसे का कारण यह था कि गैटविक जाने वाले बोइंग 787 विमान का इंजन अहमदाबाद से रवाना होने के कुछ ही सेकंड बाद बंद हो गया। विमान पास के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में जाकर गिरा। विश्वास कुमार 11A सीट पर बैठे थे और रेंगकर विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके चेहरे और सीने पर लगी चोटों का इलाज किया गया। हादसे में उनके भाई अजय (35) समेत 241 यात्री मारे गए, जिनमें 52 ब्रिटिश नागरिक और 19 अन्य लोग शामिल थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.