ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: जांच में शामिल हुए ‘ह्यूमन फैक्टर’ एक्सपर्ट, पायलट पर WSJ का बड़ा दावा

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 2, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले की जांच में अब ह्यूमन फैक्टर स्पेशलिस्ट्स को भी शामिल किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने संसद में बताया कि ये विशेषज्ञ हादसे और सुरक्षा घटनाओं के पीछे मानव कारकों का विश्लेषण करेंगे और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए डिज़ाइन सुधार के सुझाव देंगे। जांच में सभी तकनीकी, संचालन और मानव-व्यवहार से जुड़े पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब अमेरिकी मीडिया हाउस वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल ने जानबूझकर दोनों इंजनों में फ्यूल सप्लाई बंद कर दी थी। हालांकि, भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने WSJ की रिपोर्ट को गलत बताते हुए कहा कि जांच अभी जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

यह हादसा 12 जून को हुआ था जब एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें केवल एक की जान बची। मेडिकल हॉस्टल पर विमान गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुल मृतकों की संख्या 270 पहुंच गई। मोहोल ने संसद में जानकारी दी कि 2025 में अब तक आठ विमान हादसे हुए हैं— जिनमें एक शेड्यूल्ड एयरक्राफ्ट, तीन ट्रेनी विमान और चार हेलिकॉप्टर शामिल हैं— और इनसे 274 लोगों की जान गई है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में को-पायलट क्लाइव कुंदर ने कैप्टन से हैरानी में पूछा था, “आपने फ्यूल स्विच को ‘CUTOFF’ पोज़िशन में क्यों कर दिया?” रिपोर्ट का दावा है कि उस वक्त को-पायलट की आवाज़ में घबराहट थी, जबकि कैप्टन पूरी तरह शांत दिखाई दिए। हालांकि, आधिकारिक एजेंसियां इस दावे को मानने से पहले जांच पूरी करने पर जोर दे रही हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.