ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

यूपीसीडा ने अहमदाबाद में निवेशकों के साथ किए करार, ललितपुर फार्मा पार्क में होगा 12000 करोड़ का निवेश

Photo Source : Google

Posted On:Friday, June 6, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने अहमदाबाद में एक रोड शो आयोजित कर निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने का निमंत्रण दिया। इस दौरान यूपी के ललितपुर में विकसित हो रहे फार्मा पार्क में लगभग 12,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना पर चर्चा हुई। रोड शो के मौके पर चार कंपनियों ने कुल मिलाकर करीब 435 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते किए। यूपीसीडा ने बताया कि ललितपुर में 1,472.33 एकड़ में एक बल्क ड्रग फार्मा पार्क बनाया जा रहा है, जो भारत को फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और विश्व की फार्मेसी के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 14,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सीआईआई गुजरात फार्मा एवं हेल्थकेयर पैनल के संयोजक स्वप्निल शाह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने निवेश प्रक्रिया, भूमि आवंटन और उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुजरात के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया और भरोसा दिलाया कि यूपीसीडा नई परियोजनाओं के लिए हर संभव मदद और सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अहमदाबाद में फार्मा कंपनियों के साथ हुए करारों में सीएसएल लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव रखा है, जिसमें बोतल और ओएसडी प्लांट की स्थापना होगी और 250 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मेडिहेल्थ डायगोनिस्टक ललितपुर में हेल्थकेयर यूनिट स्थापित करेगी, जबकि गमन इराडियेशन कंपनी ने 35 करोड़ रुपये का निवेश कर स्किन ट्रीटमेंट एवं इर्रैडिएशन यूनिट शुरू करने का फैसला किया है, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। ओम्बड फार्मा ने भी ललितपुर में 200 करोड़ रुपये का निवेश कर फार्मुलेशन यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है, जो अगले दो वर्षों में शुरू होगी और लगभग 100 लोगों को रोजगार प्रदान करेगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.