ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

अहमदाबाद में 14 वर्षीय छात्र की हत्या पर रतलाम में सिंधी समाज ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, August 26, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में 14 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र नयन की चाकू घोंपकर हत्या के विरोध में रतलाम में सिंधी समाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पूज्य सिंधी पंचायत के बैनर तले बड़ी संख्या में समाजजन, साधु-संत और हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। वे राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपना चाहते थे। कलेक्टर राजेश बाथम जनसुनवाई में होने के कारण थोड़ी देर तक समाजजनों ने बाहर नारेबाजी की, बाद में कलेक्टर आए और ज्ञापन स्वीकार किया गया।

ज्ञापन में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। इसमें बताया गया कि अहमदाबाद के सेवन्थ डे हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नयन को मुस्लिम समाज के कुछ छात्रों ने चाकू मारकर हत्या की। इस घटना से न केवल अहमदाबाद बल्कि पूरे देश के सिंधी समाज में आक्रोश है। रतलाम के समाजजन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

समाजजनों ने कहा कि सिंधी समाज हमेशा शांतिप्रिय और सहिष्णु रहा है। हिंसा और उपद्रव से दूर रहने वाला यह समाज इस घटना से गहराई तक हिल गया है और इसे जघन्य अपराध मानता है। ज्ञापन में आरोपियों के परिजनों पर कार्रवाई, अवैध संपत्ति की जब्ती, स्कूल प्रबंधन समिति पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई।

प्रदर्शन में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष आर.के. सतवानी, सचिव हासु कल्याणी, सहसचिव रमेश चोईथानी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी और विनोद करमचंदानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन, साधु-संत और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.