ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

हाटकेश्वर ब्रिज ₹42 करोड़ में बना, ₹3.90 करोड़ में टूटेगा – फिर बनेगा या नहीं, फैसला अधर में

Photo Source : Google

Posted On:Friday, July 11, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के हाटकेश्वर ब्रिज को आखिरकार तोड़ने की मंजूरी मिल गई है। साल 2017 में ₹42 करोड़ की लागत से बना यह ब्रिज महज 5 साल में जर्जर हो गया और पिछले 3 वर्षों से बंद पड़ा है। अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति ने अब ₹3.90 करोड़ की लागत से इसे ध्वस्त करने के लिए टेंडर को मंजूरी दे दी है।

नगर निगम कई बार इस ब्रिज को तोड़ने के लिए टेंडर निकाल चुका था, लेकिन कोई कंपनी यह जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हो रही थी। इस वजह से पिछले 3 सालों में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बार-बार विरोध प्रदर्शन किया। अब ‘श्री गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी’ को यह कार्य सौंपा गया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांग दानी ने बताया कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ब्रिज तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आसपास के इलाकों में कोई दिक्कत न हो।

ब्रिज को गिराने का काम लगभग 6 महीने में पूरा करने का अनुमान है। हालांकि यह तय हो चुका है कि ब्रिज तोड़ा जाएगा, लेकिन अभी तक इसके पुनर्निर्माण को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

बता दें कि 2015 में अजय इंफ्रा कंपनी ने हाटकेश्वर ब्रिज का निर्माण शुरू किया था और 30 नवंबर 2017 को इसका उद्घाटन हुआ। लेकिन अप्रैल 2021 में ब्रिज पर पहला गड्ढा दिखाई देने के बाद इसे कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ा। इसके बाद 2021 से 2022 के बीच इसे दो-तीन बार मरम्मत की गई। फिर अगस्त 2022 में इसे पूरी तरह से बंद कर स्थिरता जांच कराई गई, जिसमें बताया गया कि ब्रिज का मध्य भाग बेहद कमजोर है और इसे तोड़ना जरूरी है।

तब से यह ब्रिज सिर्फ खड़ा है, लेकिन उपयोग में नहीं आ रहा। अब जब इसे गिराने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, तो भी नए ब्रिज को लेकर नगर निगम की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.