ताजा खबर
‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||   

कांग्रेस के 'न्यायपथ' अधिवेशन में सामाजिक न्याय के 3 बड़े संकल्प, राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा वार

Photo Source : Google

Posted On:Friday, April 11, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: कांग्रेस ने हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित ‘न्यायपथ’ अधिवेशन के बाद सामाजिक न्याय को लेकर तीन बड़े फैसले लिए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि इन फैसलों का मकसद देश के बहुजन वर्ग को बराबरी की हिस्सेदारी दिलाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण की 50% सीमा खत्म करने का संकल्प लिया है और SC/ST वर्गों के लिए बजट में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने की बात कही है। साथ ही निजी शिक्षण संस्थानों में SC/ST/OBC को आरक्षण का अधिकार लागू करवाने का भी वादा किया।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस और बीजेपी की नीतियों की तुलना करते हुए एक लिस्ट भी साझा की। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आउटसोर्सिंग और सार्वजनिक कंपनियों की बिक्री के जरिए आरक्षण को कमजोर करने में लगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज सरकारी संस्थानों पर आरएसएस का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जिससे संविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर खतरा मंडरा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पार्टी के अंदर अनुशासन और सक्रियता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो नेता पार्टी के लिए समर्पण से काम नहीं कर सकते, उन्हें खुद को पीछे कर लेना चाहिए। पार्टी अब हर स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.