ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

अहमदाबाद: वेस्ट जोन के कई इलाके बने ‘नो कैटल जोन’, नियम तोड़े तो होगी कानूनी कार्रवाई

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, November 20, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में लंबे समय से शहर में घूमते स्ट्रे कॅटल की परेशानी को देखते हुए पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। अब वेस्ट जोन के कई इलाकों को आधिकारिक तौर पर ‘नो कैटल जोन’ घोषित कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने बुधवार को जारी किया।

पहले भी Cattle Nuisance Control Department (CNCD) और हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद कई बार कार्रवाई की गई थी, लेकिन कुछ पशुपालक फिर से अपने जानवरों को सड़क पर छोड़ने लगे। CNCD टीम के कर्मचारियों को पकड़ाई के दौरान कई बार इन मालिकों ने हमला भी किया।

पुलिस कमिश्नर ने स्थिति की समीक्षा के लिए नगर निगम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, CG रोड, रिवरफ्रंट गार्डन और न्यू वडज के प्रमुख हिस्सों समेत कई सेंसिटिव इलाकों को ‘नो कैटल जोन’ घोषित किया गया। इसके अलावा भरवाड़ वास, सब्जी मंडी, गारनाला, ओल्ड रनिप, सरदार पटेल स्टेडियम और नारनपुरा वार्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरिया भी इस सूची में शामिल हैं।

अब जो कोई भी इन क्षेत्रों में जानवर छोड़ता पाए जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे सड़क पर घूमते जानवरों से होने वाली दुर्घटनाओं और ट्रैफिक रुकावट पर काबू पाया जा सकेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.