ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

अहमदाबाद में पति ने पत्नी के कुत्ते और मानसिक तनाव का हवाला देकर हाईकोर्ट में दायर की अपील

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, November 13, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में एक पति ने फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट में अपील दायर की है। उनका कहना है कि पत्नी के श्वान प्रेम और उससे जुड़े झंझटों के कारण उन्हें मानसिक तनाव, डायबिटीज और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पति ने याचिका में बताया कि उनकी शादी 2006 में हुई थी। समस्याएं तब शुरू हुईं जब पत्नी ने सड़क पर भटकते कुत्ते को घर ले आया। यह कुत्ता पति-पत्नी के साथ बिस्तर पर सोता था और जब पति पत्नी के करीब जाने की कोशिश करता, कुत्ता भौंकता और एक बार तो काट भी लिया। पत्नी ने कुत्ते को घर से निकालने से इंकार कर दिया, जिससे पति लगातार तनाव में रहने लगे।

पति ने यह भी कहा कि पत्नी एक एनिमल एक्टिविस्ट ग्रुप से जुड़ गई और जानवरों के लिए काम करने लगी। उन्होंने झूठी शिकायतों के जरिए उन्हें डराया और लगातार तनाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा। साथ ही, पत्नी ने रेडियो शो में उनके चरित्र पर झूठ बोलकर उन्हें बदनाम किया।

फैमिली कोर्ट ने तलाक की याचिका खारिज कर दी थी, क्योंकि क्रूरता का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। अब पति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने दोनों पक्षों को सेटलमेंट पर विचार करने को कहा है और अगली सुनवाई की तारीख 1 दिसंबर तय की गई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.