ताजा खबर
ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||    ‘तुगलकी फरमान है आधार कार्ड पर लिया गया फैसला’, असम सरकार पर भड़के रफीकुल इस्लाम, क्या है मामला?   ||    2023 से पहले की गाड़ियां खराब कर रहा इथेनॉल वाला पेट्रोल! सरकार की नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में द...   ||    क्या भारत में TikTok की होने जा रही है वापसी? 5 साल पहले लगा था बैन   ||    भारत अंतरिक्ष में बनाएगा अपना स्टेशन, 2028 तक पहला हिस्सा होगा स्थापित   ||    सरासर झूठ है! टिकटॉक नहीं हुआ भारत में अनब्लॉक, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी करेंगे राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ, चमोली में ...   ||   

हमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर मां-बेटी ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 16, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 38 वर्षीय महिला पिंकीबेन ने अपनी 2 साल की बेटी के साथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना 15 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की है। मां को बचाया नहीं जा सका, जबकि बच्ची की सांसें सीपीआर देने से लौट आई थीं, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

इस घटना का एक 5 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। उसमें मां का शव पानी में बह रहा था और छोटी बच्ची उसकी छाती पर थी। जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की गई। रेस्क्यू टीम ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

रेस्क्यू टीम के सदस्य भरत मंगेला ने बताया कि शुरुआत में ऐसा लगा कि मां-बेटी दोनों की मौत हो चुकी है। लेकिन जब बच्ची को CPR दिया गया तो उसकी सांसें वापस आईं और वह रोने लगी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया।

बचाव टीम ने बताया कि बच्ची को पहले पुलिस की गाड़ी में अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस मिलने पर उसे वीएस अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन अफसोस बच्ची को नहीं बचाया जा सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में पानी भरने को मौत की वजह बताया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.