ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

इंटर-कास्ट शादी से बिफरे परिजन: गुजरात में दुल्हन के रिश्तेदारों ने ससुर की पीट-पीटकर हत्या की

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 1, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात के नरोल इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंटर-कास्ट मैरिज के चलते दुल्हन के परिजनों ने अपने ही समधी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक भैलाल वाघेला (60) अपने बेटे सनी वाघेला की शादी के बाद लगातार धमकियों का सामना कर रहे थे। दुल्हन के परिवार को यह विवाह मंजूर नहीं था और इसी गुस्से में उन्होंने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

घटना उस्मानपुरा मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर में घटी, जब भैलाल अपनी पत्नी के साथ सफाई कर रहे थे। तभी दुल्हन के रिश्तेदार — चाचा, चाची और जीजा समेत अन्य लोग — मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते गालियों और लाठियों की बौछार शुरू हो गई। सड़क पर ताबड़तोड़ पिटाई से पूरा इलाका दहशत में आ गया। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को बचाकर घर पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद भैलाल की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों — राजू परमार, महेश परमार (चाचा), लिली परमार, कलावती परमार, महेश परमार (जीजा) और प्रेम परमार — के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी ज्योति की तलाश जारी है।

नरनपुरा पुलिस का कहना है कि यह हमला जातिगत नफरत और पारिवारिक बदले की भावना से प्रेरित था। इंस्पेक्टर वीजे चावड़ा के अनुसार, “दलित बेटे से अपनी बेटी की शादी का गुस्सा ठंडा करने के लिए आरोपियों ने यह खून किया।” पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। मामले की जांच जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.