ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

अहमदाबाद में 15 साल की नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, February 15, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में 15 साल की नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब लड़की गर्भवती हुई, तब परिवार को इस बारे में पता चला। पीड़िता के पिता ने वाडज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है और इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। 20 साल के आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पेट दर्द की शिकायत पर जब लड़की को अस्पताल ले जाया गया, तब पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है।

परिवार के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि सात महीने पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह उसे घुमाने ले जाता था और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। डर की वजह से लड़की ने यह बात किसी को नहीं बताई।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.