ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

पति की 14 महीने पुरानी हत्या का राज़ खुला, पत्नी ने प्रेमी संग रसोई के नीचे दफनाया शव

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 22, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: सरखेज इलाके से सामने आई यह चौंकाने वाली वारदात 14 महीने बाद तब खुली जब क्राइम ब्रांच को एक गुप्त सूचना मिली। जांच टीम जब फतेवाड़ी केनाल रोड स्थित घर पहुँची, तो रसोई के फर्श के नीचे दफन मिला पति समीर अंसारी का कंकाल। पुलिस ने उसकी पत्नी रूबी और उसके प्रेमी इमरान वाघेला को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि समीर ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर रूबी से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच लगातार तनाव बढ़ता गया। रूबी का आधुनिक रहन-सहन और मोहल्ले के युवक इमरान साथ बढ़ती नज़दीकियां अक्सर झगड़े की वजह बनती थीं। पड़ोसियों के अनुसार, रूबी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और इमरान का घर आना-जाना सबकी नजर में था।

पुलिस ने जांच में पाया कि रूबी और इमरान ने मिलकर समीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दोनों ने पहले समीर के हाथ-पैर बांधे, फिर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद शव को रसोई में दबा दिया गया और ऊपर से सीमेंट व टाइल बिछाकर सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की गई। आसपास के लोगों को बहाना दिया गया कि समीर काम से बाहर गया है और जल्द लौट आएगा।

करीब डेढ़ साल बाद जब तकनीकी सर्विलांस में इमरान की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं, तो उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ और डीएनए टेस्ट से पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अब जेल भेजे जा चुके हैं। यह पूरा मामला एक बार फिर दिखाता है कि अवैध रिश्तों और घरेलू तनाव के चलते हालात कभी-कभी कितने भयावह मोड़ ले लेते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.