ताजा खबर
अहमदाबाद में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव: पूर्व और पश्चिम के लिए दो अलग DEO ऑफिस   ||    गुजरात में मानसून की रफ्तार तेज़, अब तक 43.76% बारिश, 29 डैम हाई अलर्ट पर   ||    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||    दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, 7 July 2025 Today Breaking News: 18 जुलाई को बिहार आएंगे PM मोदी, मोतिहारी में ...   ||    ट्रंप की नेतन्याहू से मुलाकात क्यों जरूरी है? जंग के बाद पहली बार किन मुद्दों पर होगी चर्चा   ||   

PM मोदी समेत वर्ल्ड लीडर्स G20 समिट में पहुंचे, भुखमरी और गरीबी पर होगी चर्चा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 18, 2024

मुंबई, 18 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्राजील में 19वीं G20 समिट की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी और दुनिया के बाकी लीडर्स वेन्यू पर पहुंच गए हैं। यहां पर ब्राजीली राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और उनकी पत्नी ने मेहमानों का स्वागत किया। G20 समिट के पहले सेशन की शुरुआत हो गई है। पहले सेशन का मुद्दा ‘भुखमरी और गरीबी के खिलाफ एकजुटता’ है। समिट दो दिन 18 और 19 नवंबर तक चलेगी। इस इकोनॉमिक संगठन में 19 देश और 2 संगठन (यूरोपियन यूनियन और अफ्रीकन यूनियन) शामिल हैं। पिछली बार G20 समिट का आयोजन भारत में हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी रियो डि जेनेरियो पहुंचे थे। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने संस्कृत मंत्रों से उनका स्वागत किया। इससे पहले मोदी दो दिन के लिए नाइजीरिया दौरे पर थे। वहां उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से नवाजा गया। मोदी, ब्राजील के बाद गुयाना का दौरा करेंगे।

तो वहीं, G20 समिट के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी रियो पहुंचे हैं। यहां सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बातचीत होने की संभावना है। अगर ब्राजील में मोदी और जिनपिंग मिलते है तो ये दोनों नेताओं की एक महीने के अंदर दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले 23 अक्टूबर को रूस के कजान में BRICS समिट में दोनों नेता पांच साल बाद मिले थे। यहां उनके बीच 50 मिनट तक बात हुई थी। इस दौरान PM मोदी ने कहा था कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके बाद भारत और चीन ने देपसांग और डेमचोक से सेनाएं बुला ली थीं। 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुई गलवान झड़प के बाद से 2024 BRICS समिट तक दोनों नेताओं के बीच कोई द्विपक्षीय मुलाकात नहीं हुई थी। आपको बता दें, G20 के तीन एजेंडा के अलावा रूस-यूक्रेन और मीडिल ईस्ट के युद्ध पर भी वर्ल्ड लीडर्स चर्चा कर सकते हैं। पिछले साल भारत में हुए समिट के दौरान सभी सदस्यों ने यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा कर जॉइंट स्टेटमेंट जारी की थी। हालांकि यूक्रेन, इजराइल और फिलीस्तीन G20 का हिस्सा नहीं है। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहले ही समिट में शामिल होने से मना कर चुके हैं। उनकी जगह विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव समिट में शामिल होंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.