ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

कैश से भरे बैग के साथ मंत्री संजय शिरसाट का वीडियो वायरल, विपक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 11, 2025

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय शिरसाट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक कमरे में बिस्तर पर बैठकर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं और उनके पास कैश से भरा एक बैग रखा है। कमरे में एक कुत्ता भी दिख रहा है और एक बंद सूटकेस भी दिखाई दे रहा है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने X पर शेयर करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा कि उन्हें अपनी प्रतिष्ठा टूटते देखने की कितनी बार मजबूरी झेलनी पड़ेगी। इस वीडियो के बाद आदित्य ठाकरे ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वही 50 खोखे वाली सरकार है, जिसमें अब पहला खोखा सामने आ चुका है। विवाद के बीच शिरसाट ने सफाई देते हुए कहा कि वह ट्रैवेलिंग के बाद घर लौटे थे, कपड़े निकालकर बेड पर बैठे थे और बैग वहीं रख दिया था। उन्होंने कहा कि किसी कार्यकर्ता ने वीडियो बना लिया होगा, लेकिन उन्हें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

संजय शिरसाट ने एक दिन पहले ही जानकारी दी थी कि उन्हें आयकर विभाग से नोटिस मिला है, जिसमें 2019 से 2024 के बीच उनकी संपत्ति 3 करोड़ से 35 करोड़ तक कैसे पहुंची, इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में सभी जानकारियां दी थीं और जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। उन पर AIMIM नेता इम्तियाज जलील और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने भी आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए हैं। शिरसाट का कुछ दिन पहले का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पैसा कमाना आसान हो गया है, लेकिन खर्च करना मुश्किल है। इस बयान पर विवाद हुआ तो उन्होंने कहा कि यह मजाक में कहा गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.