ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर अनोखा प्रदर्शन, छात्र नेताओं ने उठाई लोकतंत्र की आवाज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 9, 2025

मुंबई, 09 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर युवाओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन कर सरकार को अपनी मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित उन तमाम नेताओं के कट-आउट लगाए गए जो छात्र राजनीति के जरिए मुख्यधारा की राजनीति में पहुंचे हैं। छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार का यह तर्क गलत है कि इससे कोई परिणाम नहीं निकलते। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के कट-आउट आज लगाए गए हैं, वे सभी छात्र राजनीति से ही निकले हैं और आज देश की नीति और दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शुभम ने सवाल उठाया कि जब इन चुनावों ने इतने प्रभावशाली जनप्रतिनिधि देश को दिए हैं, तो इसे बंद करने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को चुनाव प्रणाली से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपत्ति है तो उस विशेष समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए, न कि पूरे छात्र संघ चुनाव को ही बंद कर देना चाहिए। शुभम ने कहा कि जैसे शरीर के किसी एक अंग में चोट लगने पर उसका इलाज किया जाता है, वैसे ही इस मामले में भी समाधान उसी बिंदु पर होना चाहिए जहां असली परेशानी है।

छात्र नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है ताकि यूनिवर्सिटी प्रशासन और राज्य सरकार तक छात्रों की मांग सही तरीके से पहुंचे। लेकिन अगर इसके बावजूद सरकार ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया, तो भविष्य में आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में जिन राजनेताओं के कट-आउट लगाए गए, उनमें अशोक गहलोत, डॉक्टर सीपी जोशी, हनुमान बेनीवाल, सतीश पूनिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़, अशोक लाहोटी, हरीश चौधरी, राजपाल सिंह शेखावत, कालीचरण सर्राफा, रामलाल शर्मा, प्रताप सिंह खाचरियावास, विकास चौधरी, महेंद्र चौधरी, रविंद्र सिंह भाटी, मनीष यादव, मुकेश भाकर, रामनिवास गवाड़िया, अभिमन्यु पूनिया, रघु शर्मा और राजकुमार शर्मा शामिल हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.