ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

राजस्थान में इस साल भी नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 13, 2025

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राज्य सरकार ने प्रदेश में इस साल छात्रसंघ चुनाव कराने से इनकार कर दिया है। सरकार ने हाईकोर्ट में पेश किए गए जवाब में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने का हवाला देते हुए चुनाव आयोजित करना असंभव बताया। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का जिक्र करते हुए सरकार ने कहा कि सत्र शुरू होने के आठ सप्ताह के भीतर चुनाव करवाने की शर्त फिलहाल पूरी करना संभव नहीं है। सरकार ने अपने जवाब में नौ विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की राय भी शामिल की, जिसमें अधिकांश ने शैक्षणिक सत्र और कक्षाओं के कार्यक्रम को देखते हुए चुनाव टालने की सिफारिश की। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने कहा कि यूजी-पीजी प्रवेश पूरे हो चुके हैं और सेमेस्टर प्रणाली के तहत मिड टर्म परीक्षा सितंबर में और मुख्य परीक्षा नवंबर में होगी। उनका कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुचारू क्रियान्वयन के लिए चुनाव पर फिलहाल रोक रहनी चाहिए, क्योंकि चुनाव होने से परीक्षा परिणाम में देरी होती है, जिससे विद्यार्थी अन्य राज्यों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित रह जाते हैं।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद चुनाव कराना कठिन बताया और कहा कि सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक समान नीति बनाई जानी चाहिए। उनका मानना है कि चुनाव स्थगित रखना ही शैक्षणिक माहौल के लिए उपयुक्त है। वहीं, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के कार्यवाहक कुलगुरु प्रोफेसर त्रिभुवन शर्मा ने सुझाव दिया कि सत्र में देरी और परीक्षाओं के लंबित परिणाम को देखते हुए आगामी तीन-चार वर्षों तक चुनाव न कराए जाएं। गौरतलब है कि राजस्थान विश्वविद्यालय के एमए प्रथम वर्ष के छात्र जय राव ने 24 जुलाई को याचिका दायर कर छात्रसंघ चुनाव न कराने के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि छात्र प्रतिनिधि चुनना मौलिक अधिकार है, लेकिन सरकार लगातार तीन सत्रों से चुनाव नहीं करा रही है। इस पर हाईकोर्ट ने 29 जुलाई को सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा था। प्रदेशभर में छात्र नेता भी चुनाव कराने की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.