ताजा खबर
2 करोड़ की कार को बनाया टैक्सी, जानें कैसे खर्चे पूरा करता है चीनी मालिक   ||    दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेना किस देश की? जानें भारत-पाकिस्तान कहां   ||    इशाक डार ने आतंकियों को बताया स्वतंत्रता सेनानी, पाकिस्तान के डिप्टी PM के बड़बोल   ||    पाकिस्तान के खिलाफ मोदी के बड़े ऐलान, 5 पॉइंट में समझें इसमें आगे क्या?   ||    पाकिस्तान की 5 गीदड़ भभकियां; कहता है- पलटवार करेंगे, सिंधु का पानी रोका तो युद्ध मानेंगे   ||    अटारी बॉर्डर बंद होने के बाद रिट्रीट सेरेमनी में भी बड़े बदलाव, अमृतसर से वीडियो आया सामने   ||    मुझे बेटे की शहादत पर गर्व, पहलगाम हमले में मारे गए आदिल के पिता का छलका दर्द   ||    पहलगाम हमले के बाद ‘आक्रमण’, भारतीय वायुसेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास   ||    पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन, अनंतनाग-त्राल में बुलडोजर से गिराए 2 आतंकियों के घर   ||    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 7 बड़े फैसले, दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं PM मोदी   ||   

अशोकनगर में अंबेडकर की प्रतिमा का पंजा हुआ क्षतिग्रस्त, अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 19, 2025

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के कुरवासा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का पंजा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना रात 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जब गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और विरोध दर्ज कराया।

वहीँ, घटना की गंभीरता को देखते हुए अशोकनगर एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, चंदेरी एसडीएम मनीष धनगर, और एसडीओपी विवेक शर्मा सहित चंदेरी, देहात और पिपरई थाना प्रभारी शनिवार को गांव पहुंचे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों के साथ शांति और समाधान की अपील की। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रतिमा को जल्द दोबारा स्थापित किया जाएगा। वहीँ, चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने जानकारी दी कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच शुरू कर चुकी है और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.