ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 45 और राजस्थान के 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट किया जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 12, 2025

मुंबई, 12 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 45 और राजस्थान के 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की आशंका है। राजस्थान में रविवार सुबह से भीषण गर्मी रही। दोपहर के बाद नागौर, चितौड़गढ़, कोटा सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मध्य प्रदेश के 8 शहरों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। राजस्थान के हनुमानगढ़ और MP के अशोकनगर में ओले भी गिरे। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। वाराणसी 42.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में तापमान में 5 से 6 डिग्री और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को 20 राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं। राजस्थान में तेज गर्मी रहेगी। हिमाचल प्रदेश के निचले और पहाड़ी इलाकों में बिजली गिर सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 35-42°C रह सकता है। झारखंड-ओडिशा में गर्मी रहेगी। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया की, 13 मई को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। बारिश की स्थिति कम रहेगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 40°C के करीब रह सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान में 3°C-7°C बढ़ सकता है। साथ में उमस भी बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है। साथ ही, 14 मई को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। आंधी-बारिश और तूफान की भी आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तापमान 40°C के करीब जा सकता है, यहां समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं, 15 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बादल छा सकते हैं, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में तापमान 31-44°C के बीच रह सकता है। साथ ही बारिश भी हो सकती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.