ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

मुलेरियन एजेनेसिस से पीड़ित युवती की आरयूएचएस में सफल सर्जरी, वेजाइनोप्लास्टी तकनीक से मिला नया जीवन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 18, 2025

मुंबई, 18 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) अस्पताल में हाल ही में एक दुर्लभ बीमारी, मुलेरियन एजेनेसिस से ग्रसित युवती की जटिल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया गया है। इस बीमारी में महिलाओं के गर्भाशय और अंडेदानी से जुड़ा मार्ग प्राकृतिक रूप से नहीं बनता, जिससे मासिक धर्म भी नहीं होता और प्रजनन संबंधी समस्याएं आती हैं। ऐसे मामलों में वेजाइनोप्लास्टी तकनीक से कृत्रिम योनि मार्ग बनाया जाता है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवती की स्थिति अब सामान्य है और सफल ऑपरेशन के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरयूएचएस के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने जानकारी दी कि यह सर्जरी स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. विनिता गर्ग के निर्देशन में डॉ. एस.आर. सैनी और उनकी टीम द्वारा की गई। डॉ. सैनी ने बताया कि यह आरयूएचएस का पहला मामला था, जिसमें इस दुर्लभ स्थिति का सफल इलाज किया गया।

सर्जरी में वेजाइनोप्लास्टी नामक अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसमें चार घंटे से अधिक का समय लगा। इस प्रक्रिया में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों की भी मदद ली गई। यह बीमारी अत्यंत दुर्लभ है और लगभग 80,000 महिलाओं में से किसी एक में पाई जाती है। सर्जरी के दौरान डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रिया के अलावा एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. योगेश मोदी, डॉ. वरुण सैनी और डॉ. मनीष खंडेलवाल ने सहयोग किया। वहीं प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डॉ. मनीष राजपुरोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह उपलब्धि न केवल आरयूएचएस के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सा सफलता है, बल्कि ऐसे दुर्लभ मामलों के इलाज में राजस्थान की चिकित्सा क्षमताओं का भी प्रमाण है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.