ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया, तीन दिन से जारी था एनकाउंटर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 14, 2025

मुंबई, 14 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ 13 अक्टूबर की शाम से भारत-पाकिस्तान सीमा (एलओसी) के पास कुंबकडी के जंगलों में जारी थी। आतंकियों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों आतंकी मारे गए। कुपवाड़ा ऑपरेशन से पहले 8 सितंबर को कुलगाम जिले के गुड्डर इलाके में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस ‘ऑपरेशन गुड्डर’ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया था, जबकि दो जवान शहीद हो गए थे। मारे गए आतंकियों में एक की पहचान शोपियां निवासी आमिर अहमद डार के रूप में हुई थी, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और सितंबर 2023 से सक्रिय था। आमिर उस लिस्ट में शामिल था जिसमें पहलगाम हमले के बाद 14 वांछित आतंकियों के नाम जारी किए गए थे। उधर जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को जिंदा पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी सिराज खान के रूप में हुई है। उसे ऑक्ट्रोई चौकी पर बीएसएफ ने फायरिंग के बाद बॉर्डर फेंसिंग के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद की गई।

इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़ों और फायरिंग की घटनाओं में अब तक सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। 13 अगस्त को बारामूला के उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर हुई गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हुआ था। 8 मई को पुंछ और तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हुए। 12 अप्रैल को अखनूर के केरी बट्टल इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के जूनियर कमीशंड ऑफिसर कुलदीप चंद ने वीरगति पाई। वहीं 28 मार्च को कठुआ जिले में हुए एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए, जबकि चार पुलिसकर्मी—तारिक अहमद, जसवंत सिंह, जगबीर सिंह और बलविंदर सिंह—शहीद हो गए थे। इस घटना में डीएसपी धीरज सिंह सहित तीन अन्य जवान घायल भी हुए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.