ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

उप-राष्ट्रपति धनखड़ की मौजूदा स्थिति पर संजय राउत का सवाल, अमित शाह को लिखा पत्र, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 11, 2025

मुंबई, 11 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदा स्थिति और पते की जानकारी मांगी है। राउत ने सवाल उठाया कि धनखड़ कहां हैं, उनकी तबीयत कैसी है और क्या वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि देश को इन सवालों का सच जानने का अधिकार है। राउत के मुताबिक, दिल्ली में अफवाहें फैल रही हैं कि धनखड़ को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है और उनकी सुरक्षा को लेकर आशंकाएं हैं। दो दिन पहले राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी कहा था कि यह पहली बार है जब उन्होंने ‘लापता उपराष्ट्रपति’ के बारे में सुना है। दरअसल, 21 जुलाई को धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि विपक्ष का दावा है कि राजनीतिक मतभेदों के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा होगा। राउत ने बताया कि 21 जुलाई को संसद का सत्र शुरू हुआ था और सुबह 11 बजे धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही सामान्य तरीके से संचालित की थी। उस दौरान उनकी विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से बहस भी हुई और कार्यवाही दिन के लिए स्थगित कर दी गई। राउत का कहना है कि उस समय धनखड़ की तबीयत बिल्कुल ठीक थी, लेकिन उसी दिन शाम 6 बजे के बाद अचानक इस्तीफे की खबर आई, जो सभी के लिए चौंकाने वाली थी।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्यसभा के कई सदस्य धनखड़ से संपर्क करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हुए। उनके स्टाफ से भी कोई संवाद नहीं हो पाया है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। राउत के अनुसार, कुछ सांसद सुप्रीम कोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि धनखड़ की मौजूदगी और सुरक्षा की पुष्टि हो सके। हालांकि, कोर्ट जाने से पहले उन्होंने गृह मंत्री से ही यह जानकारी मांगना उचित समझा। उधर, 7 अगस्त को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने धनखड़ के अप्रत्याशित इस्तीफे पर चर्चा के लिए दी गई स्थगन सूचना को खारिज कर दिया। IUML सांसद अब्दुल वहाब ने इस मामले में नियम 267 के तहत चर्चा की मांग की थी। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था और उन्होंने 10 जुलाई को एक कार्यक्रम में कहा था कि ईश्वर की कृपा रही तो अगस्त 2027 में रिटायर होंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.